Scrolling Bold Black Text Freedom Through Fashion ___ Attire Speaks ___ Look Good To Make India Clean
Home » News » उ0-प्र0 उद्योग व्यापार मंडल एवं विचार मंथन फॉर्म द्वारा व्यापारी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

उ0-प्र0 उद्योग व्यापार मंडल एवं विचार मंथन फॉर्म द्वारा व्यापारी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं विचार मंथन फॉर्म (एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-63 नोएडा में, पहली व्यापारी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में, व्यापारियों के समक्ष जीएसटी, एमएसएमई और इनकम टैक्स एवं साइबर फ्रॉड व बैंकिंग को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान पर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

इस कार्यक्रम में, विशिष्ट अतिथि के रूप में, पूर्व आयकर अधिकारी, डायरेक्टर विवेक फाउंडेशन इनकम टैक्स (रिटायर्ड) एवं अनिल मुखर्जी, वरिष्ठ संपादक व सुनील चौधरी, समाज सेवक एवं वरिष्ठ नेता व चेतन सेठी, पंजाब एंड सिंध बैंक एवं ठेकेदारपाल सीपीओ, विकास बंसल एडवोकेट ने व्यापारियों के समक्ष उनकी समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे व उन्हें समाधान सुझाए।

इस अवसर पर, राकेश सिंह, डायरेक्टर, “विचार-मंथन” और राजेश जैन, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने उद्योगों और व्यापारियों को संबोधित किया तथा प्रतिस्पर्धी बाजार व्यवस्था में भी सफल होने के लिए अपनी रणनीति साझा की।

कार्यक्रम में व्यापारी संगठन के अमित अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष राहुल भाटिया, महासचिव और मनोज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आनंद कोठियाल, अध्यक्ष, सचिव सुनील वर्मा, अजय गुप्ता, शुभम पाराशर व आशीष चाहर, मृदु सिंह व राजेश गुप्ता, डायरेक्टर “विचार-मंथन” समेत करीब 80-90 व्यापारियों ने कार्यशाला में भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

Fitenue News
Author: Fitenue News